High cholesterol silent killer: आज के लाइफस्टाइल के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां हो रही हैं, जिसमें सबसे बड़ा कारण है, खराब खान-पान और शरीर की सुस्ती, धुम्रपान का सेवन करने से धमनियां ब्लॉक हो जाती है। इससे शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। यह शरीर में बिना किसी लक्षण के बढ़ता रहता है, जिससे इसका समय रहते पता चल पाना मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर लोग रोजाना एक ही तरह का खाना खाते हैं और यह उनके लिए नार्मल हो जाता है, लेकिन इससे आपके शरीर में धीरे-धीरे आर्टरीज जमा हो जाता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है।
आज की खराब खान-पान के कारण कई लोग हार्ट के पेंशेंट बनते जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है, शरीर को ज्यादा से ज्यादा आराम देना, इसे सुस्त बना देना, अपनी खान-पान का ध्यान न रखना। सैचुरेटेड फैट, ट्रांस फैट का अधिक सेवन करना। इससे लोग धीरे-धीरे 'साइलेंट किलर' का शिकार बनते चले जा रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि जब तक लोगों को इस बात का पता चलता है, तब तक काफी देर हो जाती है और स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। यह ज्यादातर आज के युवा वर्ग को अपना शिकार बना रही है। इसमें सबसे ज्यादा 20 से 30 साल के लोग शामिल हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल का लक्षण का पता नहीं चलता है और यह लगातार बढ़ता ही जाता है।
डॉक्टर्स का कहना है कि कुछ केस में इसका संकेत मिलता है। कभी-कभार आंखों से हाई कोलेस्ट्रॉल का पता लगाया जा सकता है। अगर आंखों की पुतली के पास सफेद या ग्रे कलर का घेरा दिखे, तो आपको सावधान होने की जरुरत है। इसे 'कॉर्नियल आर्कस' कहा जाता है। यह शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल का संकेत देता है। इसके साथ ही अगर आपकी त्वचा के अंदर पीले रंग का गांठ दिखे, या आंखों, कोहनी, घुटनों और हाथ के पास ऐसा संकेत मिले तो आपको सावधान होने की जरुरत है। इसे जैंथोमास कहते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल का कारण हो सकती है।
एक्सपर्ट के मुताबिक जिन लोगों में जैंथोमास के लक्षण दिखाई दे, उन्हें 'कोरोनरी आर्टरी' का खतरा हो सकता है। अगर आपकी उम्र 50 साल से कम है तो आप इसे अनदेखा न करें। इससे बचने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ सुधार करना चाहिए। इसमें आपको अपने खान-पान फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देना चाहिए और नशा के सेवन से बचना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल
Summer tips: टेबल फैन को इन जगहों पर रखें, घर बन जाएगा एसी रूम
ऑडिशन ने दिलाई पहचान, जिम्मेदारी तले कहां दब गया DID का ये कंटेस्टेंट
Summer health tip:गर्मियों में आपके बोतल से आती है दुर्गंध अपनाएं ये घरेलु नुस्खे
Health tips for tea lover: अगर आप भी हैं टी-लवर तो जान लें, इसे पीने का सही समय
गर्मियों में ले रहें पेनकिलर हो जाइए सावधान, किडनी के लिए बड़ा खतरा
40 के बाद महिलाओं में ये बड़े बदलाव, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी